Home » अंतर्राष्ट्रीय » उत्तर प्रदेश » कौशांबी। जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने विकास खण्ड सरसवां के ग्राम-टिकरी नागी का स्थलीय निरीक्षण कर विकास कार्यों का जायजा लिया।

कौशांबी। जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने विकास खण्ड सरसवां के ग्राम-टिकरी नागी का स्थलीय निरीक्षण कर विकास कार्यों का जायजा लिया।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशांबी। जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने विकास खण्ड सरसवां के ग्राम-टिकरी नागी का स्थलीय निरीक्षण कर विकास कार्यों का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत सचिव ने अवगत कराया कि गांव में सड़क निर्माण कार्य सांसद निधि से कराया जा रहा है, जिसमें कुछ कार्य शेष है। इस पर जिलाधिकारी ने परियोजना निदेशक से दूरभाष पर वार्ता कर शेष कार्य को गुणवत्ता के साथ शीघ्र एवं समयबद्ध पूर्ण कराने के निर्देश दिए।पंचायत भवन में पशु बंधे पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने उप जिलाधिकारी मंझनपुर को टीम भेजकर पंचायत भवन में हुए अवैध कब्जे को तत्काल हटवाने के निर्देश दिए।ग्राम में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक न मिलने पर जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी प्रदीप कुमार मौर्य को निर्देशित किया कि सफाई कर्मियों की टीम लगाकर समुचित साफ-सफाई सुनिश्चित कराई जाए। साथ ही सभी हैंडपंपों की क्रियाशीलता की जांच कराने एवं जल-जमाव की समस्या के समाधान हेतु नाली निर्माण सहित आवश्यक आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामवासियों की समस्याएं भी सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनका शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Kaushambi Express News
Author: Kaushambi Express News

7054888051

और पढ़ें