


कौशांबी में चक्रवर्ती सम्राट सम्राट अशोक की जयंती इस बार ऐतिहासिक अंदाज में मनाई गई। पूरे जिले में “देवानांप्रिय अशोक” के जयघोष से माहौल भक्तिमय और उत्साहपूर्ण नजर आया।
जयंती के अवसर पर भव्य डीजे, बाइक रैली और पदयात्रा निकाली गई, जिसमें भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया। यह विशाल शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए अशोक नगर मरधरा अशरफपुर पहुंची, जहां एक भव्य जनसभा और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवमोहन मौर्य ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जसवंत सिंह सैनी उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने सम्राट अशोक के गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए कहा कि उनका साम्राज्य अफगानिस्तान से लेकर श्रीलंका तक फैला हुआ था। कलिंग युद्ध के बाद उन्होंने हिंसा त्यागकर बुद्ध के “धम्म” को अपनाया और विश्व को शांति, अहिंसा और सदाचार का संदेश दिया—जो आज भी पूरी मानवता के लिए प्रेरणास्रोत है।
इस दौरान प्रतिभा कुशवाहा (राज्य महिला आयोग सदस्य), शानू कुशवाहा, भोलेनाथ मौर्य, दीप चन्द्र (महामंत्री), आशीष केसवानी, अंगद सिंह, लवकुश मौर्य (ब्लॉक प्रमुख), भरत सिंह कुशवाहा, रामनरेश पासी, रमेश मौर्य (पूर्व प्रधान), अमित कुमार, कविता पासी, सुरेश मौर्य, राजेन्द्र प्रसाद मौर्य सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।