Home » अंतर्राष्ट्रीय » उत्तर प्रदेश » थाना अध्यक्ष त्रिलोकी नाथ पांडे की निगरानी में शाही ईदगाह में सकुशल अदा हुई नमाज़

थाना अध्यक्ष त्रिलोकी नाथ पांडे की निगरानी में शाही ईदगाह में सकुशल अदा हुई नमाज़

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कड़ा धाम क्षेत्र में चाक-चौबंद सुरक्षा के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ पर्व।

कौशांबी। कड़ा धाम थाना क्षेत्र के शाही ईदगाह में की नमाज़ पूरे अनुशासन, शांति और भाईचारे के साथ अदा की गई। नमाज़ के दौरान अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ी, लेकिन प्रशासन की मुस्तैदी के चलते कहीं से भी किसी प्रकार की अव्यवस्था या अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।थाना अध्यक्ष त्रिलोकी नाथ पांडे के नेतृत्व में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। शाही ईदगाह सहित सभी संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती रही और लगातार गश्त कर हालात पर नजर रखी गई। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे।नमाज़ अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और आपसी भाईचारे, सौहार्द और एकता का संदेश दिया। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन की सक्रियता और सतर्कता सराहनीय रही।

Kaushambi Express News
Author: Kaushambi Express News

7054888051

और पढ़ें