👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बारा विधायक डॉ. वाचस्पति ने CM योगी से कराई “चार साल बेमिसाल” पुस्तक का विमोचन।

प्रयागराज के बारा विधानसभा क्षेत्र से विधायक एवं MV ग्रुप के चेयरमैन डॉ. वाचस्पति ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र बारा में किए गए विकास कार्यों पर आधारित “चार साल बेमिसाल” नामक पुस्तक का विमोचन मुख्यमंत्री के हाथों कराया।इस पुस्तक में बारा क्षेत्र में पिछले चार वर्षों के दौरान कराए गए विकास कार्यों, जनकल्याण योजनाओं और क्षेत्रीय प्रगति का विस्तृत विवरण शामिल है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पहल की सराहना करते हुए क्षेत्र के विकास कार्यों की प्रशंसा की।डॉ. वाचस्पति ने बताया कि उनका उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को विकास कार्यों की पारदर्शी जानकारी देना और जनता के प्रति अपनी जवाबदेही को मजबूत करना है।

Kaushambi Express News
Author: Kaushambi Express News

7054888051

और पढ़ें