Home » अंतर्राष्ट्रीय » उत्तर प्रदेश » स्कूल की लापरवाही या बड़ी चूक? कैंपस से बाहर निकला मासूम, पुलिस ने बचाई जान!

स्कूल की लापरवाही या बड़ी चूक? कैंपस से बाहर निकला मासूम, पुलिस ने बचाई जान!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जनपद कौशाम्बी के चायल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक छोटा बच्चा अकेले भटकता हुआ मिला। स्थानीय लोगों ने बच्चे को सुरक्षित किया और उसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
वायरल फोटो की सूचना मिलते ही चायल चौकी प्रभारी मनीष पाल और कांस्टेबल नरेंद्र पाल तुरंत मौके पर पहुंचे और बच्चे को अपनी सुरक्षा में ले लिया।
इसी बीच बच्चे के पिता संतोष कुमार, निवासी वार्ड नंबर 4, अम्बेडकर नगर पंचायत चायल, ने सोशल मीडिया पर फोटो देखकर तुरंत संपर्क किया। पुलिस की तत्परता के चलते बच्चे को सकुशल उसके पिता के सुपुर्द कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि यह बच्चा सेंट पीटर्स स्कूल, चायल के कैंपस के अंदर से बाहर निकल गया और भटकते-भटकते वार्ड नंबर 2 नईम का पूरा तक पहुंच गया।
👉 अब सबसे बड़ा सवाल ये उठता है कि—
स्कूल कैंपस में बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था कहां थी?
इतनी छोटी उम्र का बच्चा बिना किसी रोक-टोक के बाहर कैसे निकल गया?
क्या स्कूल प्रशासन की यह गंभीर लापरवाही नहीं है?

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते बच्चे को नहीं देखा जाता, तो कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था। लोगों ने स्कूल प्रबंधन पर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है।

जहां एक ओर स्कूल पर सवाल उठ रहे हैं, वहीं कौशाम्बी पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता की जमकर सराहना हो रही है।

Kaushambi Express News
Author: Kaushambi Express News

7054888051

और पढ़ें