
उत्तर प्रदेश के Kaushambi district से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है।Saray Akil थाना क्षेत्र के Usmanpur गांव में खौलते दूध से झुलसे दो साल के मासूम बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।बताया जा रहा है कि गांव निवासी मंगल मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। सोमवार को परिवार के लोग पड़ोस में एक दावत में गए थे। घर पर मां और बड़ी मां मौजूद थीं। इसी दौरान खेलते-खेलते दो साल का मासूम मनु अपनी मां से लिपट गया। उसी समय मां गर्म दूध का बर्तन लेकर आ रही थी, अचानक संतुलन बिगड़ गया और खौलता दूध मासूम पर गिर गया।गंभीर रूप से झुलसे बच्चे को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना से पूरे परिवार में मातम छा गया है।