Home » अंतर्राष्ट्रीय » उत्तर प्रदेश » नवरात्रि मेला 2026 की तैयारी तेज | कड़ा धाम में डीएम-एसपी का निरीक्षण | श्रद्धालुओं के लिए खास इंतजाम

नवरात्रि मेला 2026 की तैयारी तेज | कड़ा धाम में डीएम-एसपी का निरीक्षण | श्रद्धालुओं के लिए खास इंतजाम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी के प्रसिद्ध शक्तिपीठ कड़ा धाम में आगामी नवरात्रि मेले को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आ रहा है।जिलाधिकारी अमित पाल शर्मा और पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने माता शीतला मंदिर परिसर एवं कुबरी घाट का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पार्किंग व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, भीड़ प्रबंधन सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही अधिकारियों ने निर्देश दिए कि नवरात्रि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।इस मौके पर एसडीएम सिराथू योगेश गौड़, सीओ सिराथू संतोष सिंह, थानाध्यक्ष कड़ा धाम त्रिलोकीनाथ पांडेय समेत भारी पुलिस बल मौजूद रहा।👉 प्रशासन का लक्ष्य है कि इस बार नवरात्रि मेला सुरक्षित, व्यवस्थित और श्रद्धालुओं के लिए सुगम बनाया जाए।

Kaushambi Express News
Author: Kaushambi Express News

7054888051

और पढ़ें