कौशाम्बी जिले के मूरतगंज नाइट क्वीन गेस्ट हाउस के पीछे तालाब में पड़ी मृत नीलगाय से फैली दुर्गंध, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी।

कौशाम्बी एक्सप्रेस से अमित कुशवाहा की खास रिपोर्ट
कौशाम्बी। थाना संदीपनघाट क्षेत्र के चौकी मूरतगंज अंतर्गत नाइट क्वीन गेस्ट हाउस के पीछे स्थित तालाब में एक नीलगाय का शव पिछले दो दिनों से पड़ा हुआ है। शव तालाब के किनारे फंसा हुआ है और सड़ने-गलने के कारण आसपास के क्षेत्र में तेज दुर्गंध फैल रही है, जिससे स्थानीय लोग परेशान हैं।
क्षेत्रवासियों के अनुसार, मृत नीलगाय के कारण वातावरण दूषित हो गया है और आसपास के घरों में रहना मुश्किल हो रहा है। बदबू के चलते लोगों को दरवाजे-खिड़कियां बंद रखने पड़ रहे हैं।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि अभी तक न तो प्रशासन को औपचारिक रूप से सूचना दी गई है और न ही किसी संबंधित विभाग द्वारा संज्ञान लिया गया है। लोगों ने आपस में चर्चा कर जल्द ही जिम्मेदार अधिकारियों को अवगत कराने की बात कही है।
ग्रामीणों ने मांग की है कि मृत पशु को शीघ्र हटवाकर तालाब की साफ-सफाई कराई जाए, ताकि क्षेत्र में स्वच्छ वातावरण बना रहे और किसी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्या उत्पन्न न हो।