
कौशाम्बी के सैनी थाना परिसर में आयोजित थाना दिवस में बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे। थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह की मौजूदगी में लोगों की समस्याएं सुनी गईं।अधिकारियों ने शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया, जबकि अन्य प्रकरण संबंधित विभागों को भेजे गए। भूमि और पारिवारिक विवादों पर विशेष रूप से सुनवाई की गई।पुलिस प्रशासन ने कहा कि जनता की समस्याओं का निष्पक्ष और समयबद्ध समाधान प्राथमिकता है।