Home » अंतर्राष्ट्रीय » उत्तर प्रदेश » होली पर्व को लेकर कोखराज पुलिस विभिन्न क्षेत्रों में मुस्तैद, क्षेत्रों में बढ़ाई गई सुरक्षा।

होली पर्व को लेकर कोखराज पुलिस विभिन्न क्षेत्रों में मुस्तैद, क्षेत्रों में बढ़ाई गई सुरक्षा।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए कौशाम्बी के थाना कोखराज क्षेत्र में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। विशेष रूप से कसिया पश्चिम गांव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना कोखराज पुलिस मुस्तैदी से डटी हुई है।

त्योहार के मद्देनज़र क्षेत्र में लगातार गश्त की जा रही है। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती के साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पुलिस अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर आपसी भाईचारे और शांति बनाए रखने की अपील भी की गई।

थाना प्रभारी ने बताया कि होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। डीजे की ध्वनि सीमा, हुड़दंग और अवैध शराब पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। किसी भी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि त्योहार को प्रेम, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ मनाएं तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें।

Kaushambi Express News
Author: Kaushambi Express News

7054888051

और पढ़ें