
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंझनपुर क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और नामकरण कर जनपद को नई सौगातें दीं।उन्होंने विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शंख चौराहा एवं कलश चौराहा का नामकरण व लोकार्पण किया। इसके साथ ही पंचम राज्य वित्त आयोग के अंतर्गत वार्ड नं. 10 अशोक नगर, मंझनपुर स्थित मॉडल पार्क में योगशाला निर्माण एवं पार्क सौंदर्यीकरण कार्य का भी उद्घाटन किया।इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने महान विभूतियों — भगवान परशुराम, अवन्तीबाई लोधी, ऊदा देवी एवं सन्त गाडगे महाराज — की प्रतिमाओं का अनावरण भी किया।इसके अलावा नगर पालिका परिषद, मंझनपुर के भवन निर्माण कार्य का भी लोकार्पण किया गया।कार्यक्रम में पूजा पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य, अवशेष गुप्ता, शीलता प्रसाद पटेल, संजय कुमार गुप्ता, लाल बहादुर, जितेन्द्र कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।