Home » अंतर्राष्ट्रीय » उत्तर प्रदेश » खारा प्राइमरी विद्यालय में शौचालय बंद, बच्चों की सुरक्षा पर मंडरा रहा खतरा।

खारा प्राइमरी विद्यालय में शौचालय बंद, बच्चों की सुरक्षा पर मंडरा रहा खतरा।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सिराथू, कौशांबी।जनपद के सिराथू क्षेत्र स्थित खारा प्राइमरी विद्यालय में व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई है। विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों ने आरोप लगाया है कि स्कूल के शौचालय में ताला बंद रखा जाता है, जिससे उन्हें मजबूरी में विद्यालय परिसर के बाहर शौच के लिए जाना पड़ता है।बताया जा रहा है कि छोटे-छोटे बच्चे बाउंड्री के बाहर जाकर खुले में शौच और पेशाब करने को विवश हैं। इससे न केवल उनकी गरिमा प्रभावित हो रही है, बल्कि उनकी सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई है। विद्यालय के पास ही एक गहरा तालाब स्थित है, जिससे किसी भी समय दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है।अभिभावकों और ग्रामीणों ने इस मामले को गंभीर बताते हुए विद्यालय प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यदि किसी बच्चे के साथ कोई अनहोनी होती है तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा।स्थानीय लोगों ने शिक्षा विभाग और प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, इस संबंध में विद्यालय प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले को कितनी तत्परता से संज्ञान में लेकर कार्रवाई करता है।

Kaushambi Express News
Author: Kaushambi Express News

7054888051

और पढ़ें