Home » Blog » सेवा परमो धर्मः” — कौशाम्बी पुलिस का मानवीय चेहरा फिर आया सामने 🚔

सेवा परमो धर्मः” — कौशाम्बी पुलिस का मानवीय चेहरा फिर आया सामने 🚔

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी जनपद में एक बार फिर पुलिस का संवेदनशील और मानवता से भरा चेहरा देखने को मिला। सैनी थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे के बाद जहां लोग घायल बुजुर्ग महिला को तड़पता देख तमाशबीन बने रहे, वहीं सैनी थाना में तैनात कांस्टेबल आशीष ने इंसानियत की मिसाल पेश कर दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे में एक बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। वह खून से लथपथ सड़क किनारे दर्द से कराह रही थीं और चलने-फिरने में पूरी तरह असमर्थ थीं। मौके पर मौजूद लोग केवल वीडियो बनाने और देखने में लगे रहे, लेकिन किसी ने मदद के लिए हाथ नहीं बढ़ाया।
इसी दौरान मौके पर पहुंचे कांस्टेबल आशीष ने बिना समय गंवाए घायल महिला को अपनी गोद में उठाया और दौड़ते हुए एम्बुलेंस तक पहुंचाया। उनकी तत्परता और संवेदनशीलता के चलते महिला को समय रहते उपचार मिल सका।
कांस्टेबल आशीष का यह मानवीय कार्य न केवल पुलिस विभाग की छवि को मजबूत करता है, बल्कि समाज को यह संदेश भी देता है कि इंसानियत आज भी जिंदा है। वर्दी के पीछे छिपी दया, संवेदना और बुजुर्गों के प्रति सम्मान ने हर किसी का दिल जीत लिया।
स्थानीय लोगों ने कांस्टेबल के इस कार्य की जमकर सराहना की और कहा कि ऐसे पुलिसकर्मी ही खाकी की असली पहचान हैं।
Kaushambi Express News
Author: Kaushambi Express News

7054888051

और पढ़ें