
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूली छात्रों से स्कूल परिसर में मजदूरी कराई जा रही है।बताया जा रहा है कि यह वीडियो हुसैनगंज प्राथमिक विद्यालय का है। वायरल वीडियो में छात्र निर्माण कार्य के लिए ईंट ढोते नजर आ रहे हैं। बच्चों के कंधों पर किताबों की जगह ईंटें दिखाई दे रही हैं, जिसने पूरे मामले को गंभीर बना दिया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, स्कूल में चल रहे निर्माण कार्य में बच्चों से श्रम कराया जा रहा था, जिसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।अब सवाल यह उठता है कि क्या शिक्षा के मंदिर में बच्चों से इस तरह मजदूरी कराना उचित है? क्या जिम्मेदार अधिकारियों को इसकी जानकारी थी या फिर यह सब उनकी अनदेखी में हो रहा था?मामले के वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित जिम्मेदारों पर कार्रवाई तय मानी जा रही है।आप क्या सोचते हैं? बच्चों से इस तरह काम कराना कितना उचित है? अपनी राय कमेंट में जरूर दें।