Home » Blog » स्टंटबाजी करने वालों पर एसपी सख्त, बाइक जब्त कर किया चालान।

स्टंटबाजी करने वालों पर एसपी सख्त, बाइक जब्त कर किया चालान।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बांदा। जनपद में सड़क पर स्टंटबाजी करने वालों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक ने सख्त रुख अपनाया है। बाइक से खतरनाक स्टंट कर रहे युवकों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक स्टंटबाज युवक को पकड़ लिया।पुलिस ने संबंधित बाइक को कब्जे में लेकर मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किया तथा जुर्माना लगाया।

यह कार्रवाई गिरवां थाना पुलिस द्वारा की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सड़क पर स्टंटबाजी कर आमजन की जान जोखिम में डालने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सार्वजनिक मार्गों पर खतरनाक करतब न दिखाएं, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Kaushambi Express News
Author: Kaushambi Express News

7054888051

और पढ़ें