Home » Blog » कालेश्वर घाट पर मधुमक्खियों का हमला, श्रद्धालुओं में मची अफरातफरी

कालेश्वर घाट पर मधुमक्खियों का हमला, श्रद्धालुओं में मची अफरातफरी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशांबी के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल कड़ा धाम स्थित कालेश्वर घाट पर स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं पर अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। हमले से घाट पर अफरातफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।मधुमक्खियों के डंक से कई श्रद्धालु घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। सूचना मिलते ही कड़ा धाम पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए भीड़ को सुरक्षित स्थान पर हटाया।फिलहाल सभी घायलों का उपचार जारी है और प्रशासन द्वारा एहतियात बरतने की अपील की गई है।

Kaushambi Express News
Author: Kaushambi Express News

7054888051

और पढ़ें