Home » अंतर्राष्ट्रीय » उत्तर प्रदेश » 51 शक्तिपीठों में शामिल कड़ा धाम बाईपास मार्ग पर गंदगी का अंबार, श्रद्धालु परेशान

51 शक्तिपीठों में शामिल कड़ा धाम बाईपास मार्ग पर गंदगी का अंबार, श्रद्धालु परेशान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी। 51 शक्तिपीठों में शामिल प्रसिद्ध तीर्थस्थल कड़ा धाम शक्तिपीठ के बाईपास मार्ग पर इन दिनों गंदगी की गंभीर समस्या सामने आई है। नालियों के चोक हो जाने के कारण गंदा पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे पूरे मार्ग पर कीचड़ और दुर्गंध फैल गई है।इसी रास्ते से होकर रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर दर्शन के लिए गुजरते हैं, लेकिन सड़क पर फैले नाली के गंदे पानी के कारण उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया।मामला नगर पंचायत दारानगर कड़ा धाम के वार्ड नंबर 13 से जुड़ा है। क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि जल्द से जल्द नालियों की सफाई कराकर सड़क को दुरुस्त कराया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को असुविधा न हो और धार्मिक स्थल की गरिमा बनी रहे।अब देखना यह है कि जिम्मेदार विभाग कब तक इस गंभीर समस्या का संज्ञान लेकर कार्रवाई करता है।

Kaushambi Express News
Author: Kaushambi Express News

7054888051

और पढ़ें