Home » Blog » कौशांबी। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत चौकी मूरतगंज पुलिस पर एक पत्रकार को बेवजह चौकी में बैठाने, मोबाइल फोन अपने कब्जे में लेने और फर्जी मुकदमे में जेल भेजने की तैयारी करने का आरोप लगा है।

कौशांबी। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत चौकी मूरतगंज पुलिस पर एक पत्रकार को बेवजह चौकी में बैठाने, मोबाइल फोन अपने कब्जे में लेने और फर्जी मुकदमे में जेल भेजने की तैयारी करने का आरोप लगा है।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशांबी। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत चौकी मूरतगंज पुलिस पर एक पत्रकार को बेवजह चौकी में बैठाने, मोबाइल फोन छीनने तथा फर्जी मुकदमे में जेल भेजने की तैयारी करने का आरोप लगाया गया है। इस घटना के बाद जिले भर के पत्रकारों में नाराजगी व्याप्त है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, संबंधित पत्रकार को पुलिस द्वारा चौकी में बैठा लिया गया। आरोप है कि इस दौरान उनका मोबाइल फोन भी अपने कब्जे में ले लिया गया। पत्रकार साथियों का कहना है कि पूरी कार्रवाई बिना पर्याप्त आधार के की गई है। उनका आरोप है कि चौकी स्तर पर मिलीभगत के चलते अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है।मामले को लेकर विभिन्न पत्रकार संगठनों ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। संगठनों का कहना है कि यदि किसी भी व्यक्ति, चाहे वह पत्रकार ही क्यों न हो, पर कोई आरोप है तो उसकी निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कर विधिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए। बिना जांच के कठोर कदम उठाना न्यायोचित नहीं है।पत्रकारों ने प्रशासन से मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही उचित कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।फिलहाल इस संबंध में पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Kaushambi Express News
Author: Kaushambi Express News

7054888051

और पढ़ें