Home » अंतर्राष्ट्रीय » उत्तर प्रदेश » नेशनल इंटर कॉलेज भरवारी में पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि, निकाला गया कैंडल मार्च

नेशनल इंटर कॉलेज भरवारी में पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि, निकाला गया कैंडल मार्च

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशांबी। 14 फरवरी 2026 को जनपद के नेशनल इंटर कॉलेज भरवारी में वर्ष 2019 में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।एनसीसी एएनओ लेफ्टिनेंट पंकज कुमार के नेतृत्व में एनसीसी कैडेट्स द्वारा कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को नमन किया गया। कैडेट्स ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर दो मिनट का मौन रखकर वीर जवानों की शहादत को याद किया।

अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार मिश्र ने छात्रों एवं एनसीसी कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि पुलवामा हमले में देश के बहादुर जवानों ने मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उनका बलिदान सदैव देशवासियों को राष्ट्रप्रेम, कर्तव्यनिष्ठा और त्याग की प्रेरणा देता रहेगा।कार्यक्रम के दौरान “भारत माता की जय” और “शहीद अमर रहें” के नारों से विद्यालय परिसर गूंज उठा। उपस्थित छात्रों ने देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।श्रद्धांजलि सभा का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Kaushambi Express News
Author: Kaushambi Express News

7054888051

और पढ़ें