
फतेहपुर, उत्तर प्रदेशसमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज फतेहपुर जिले पहुंचे। उनके आगमन को लेकर सपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ता अपने महबूब नेता की एक झलक पाने के लिए घंटों से इंतजार करते नजर आए।जानकारी के अनुसार अखिलेश यादव पूर्व विधायक मो. सफीर के आवास पर पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। सपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और नारों के साथ उनका जोरदार अभिनंदन किया।अपने दौरे के दौरान अखिलेश यादव जिले में आयोजित कई कार्यक्रमों में शामिल हुए और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन की मजबूती पर चर्चा की। पूरे कार्यक्रम में जोश और उत्साह का माहौल बना रहा।