Home » Blog » देवीगंज में अखिलेश यादव का भव्य स्वागत, कड़ा धाम में माता शीतला के दर्शन की जताई इच्छा

देवीगंज में अखिलेश यादव का भव्य स्वागत, कड़ा धाम में माता शीतला के दर्शन की जताई इच्छा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी। उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जनपद के देवीगंज में बुधवार को अखिलेश यादव के आगमन पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया।देवीगंज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन की मजबूती पर जोर दिया। उन्होंने जनपद के प्रमुख धार्मिक स्थल कड़ा धाम में स्थित माता शीतला के दर्शन करने की इच्छा भी जताई। इस संबंध में उन्होंने पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित पांडेय को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।कार्यक्रम में मोमिन अंसारी, हाजी अच्छन, मंसूर अली, सीताराम पाल, मुस्तफा घोसी सहित सैकड़ों की संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूरे क्षेत्र में स्वागत कार्यक्रम को लेकर उत्साह का माहौल बना रहा।

Kaushambi Express News
Author: Kaushambi Express News

7054888051

और पढ़ें