
कौशाम्बी। जनपद के कौशाम्बी में क्रिकेट मैच के दौरान कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। मामला पिपरी थाना क्षेत्र के पुरैनी गांव का है, जहां आधा दर्जन दबंगों ने एक युवक की सरेआम पिटाई कर दी।बताया जा रहा है कि गांव में चल रहे क्रिकेट मैच के दौरान किसी बात को लेकर खिलाड़ियों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और कुछ युवकों ने मिलकर एक युवक पर हमला कर दिया। आरोप है कि दबंगों ने लाठी-डंडों से मारपीट की, जिससे युवक के सिर पर गंभीर चोट आई।घटना के दौरान अफरा-तफरी मच गई। घायल युवक किसी तरह जान बचाकर मौके से भागा। पूरी मारपीट की वारदात पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब सामने आया है।घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।गांव में इस घटना को लेकर तनाव का माहौल है। स्थानीय लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।