Home » Blog » दिव्यांग परीक्षार्थी को गोद में उठाकर परीक्षा कक्ष तक पहुंचाने वाले पुलिसकर्मी हुए सम्मानित

दिव्यांग परीक्षार्थी को गोद में उठाकर परीक्षा कक्ष तक पहुंचाने वाले पुलिसकर्मी हुए सम्मानित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा के दौरान शहजादपुर स्थित रणजीत पंडित इंटर कॉलेज में मानवता की एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई। ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल रामसिंह और कांस्टेबल रवी कुमार ने कर्तव्यनिष्ठा के साथ संवेदनशीलता का ऐसा उदाहरण पेश किया, जिसकी हर ओर सराहना हो रही है।

मुख्य द्वार पर एक दिव्यांग परीक्षार्थी शारीरिक असुविधा के कारण परीक्षा कक्ष तक पहुंचने में असमर्थ था। यह देख दोनों पुलिसकर्मियों ने बिना समय गंवाए उसे अपनी बाहों में उठाकर परीक्षा कक्ष तक पहुंचाया। उनकी तत्परता की वजह से छात्र समय पर परीक्षा में शामिल हो सका।इस सराहनीय कार्य की जानकारी मिलने पर राजेश कुमार, पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी ने दोनों आरक्षियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और कहा कि यह कार्य पूरे पुलिस विभाग के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि ऐसी संवेदनशीलता ही पुलिस की वास्तविक पहचान है और यह अन्य लोगों के लिए प्रेरणास्त्रोत बनेगी।👏 मानवता, कर्तव्य और संवेदनशीलता की यह मिसाल समाज में सकारात्मक संदेश दे रही है।

Kaushambi Express News
Author: Kaushambi Express News

7054888051

और पढ़ें