
सराय अकील थाना क्षेत्र के तरना गांव के पास बुधवार दोपहर दर्दनाक हादसे में एक साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, सड़क निर्माण कार्य के दौरान लगे भारी रोलर की चपेट में आने से साइकिल सवार बुरी तरह कुचल गया। हादसा इतना भीषण था कि उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।