Home » अंतर्राष्ट्रीय » उत्तर प्रदेश » चैत्र नवरात्रि आज से प्रारंभ, थाना कोखराज अंतर्गत संदीपनघाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

चैत्र नवरात्रि आज से प्रारंभ, थाना कोखराज अंतर्गत संदीपनघाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशांबी। हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का पर्व आस्था, भक्ति और शक्ति की उपासना का प्रतीक माना जाता है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व की शुरुआत गुरुवार से हो गई है, जो 27 मार्च तक चलेगा। इस दौरान श्रद्धालु मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं और व्रत रखकर देवी का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।नवरात्रि का शुभारंभ प्रतिपदा तिथि पर घटस्थापना (कलश स्थापना) के साथ होता है, जिसे पूजा का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। इस दिन श्रद्धालु अपने घरों में कलश स्थापित कर मां दुर्गा का आह्वान करते हैं और अखंड ज्योति प्रज्वलित कर नौ दिनों तक भक्ति भाव से पूजा करते हैं। धार्मिक मान्यता है कि शुभ मुहूर्त में घटस्थापना करने से घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

नवरात्रि के प्रथम दिन जनपद कौशांबी के थाना कोखराज क्षेत्र स्थित संदीपनघाट पर गंगा स्नान के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दूर-दराज से आए श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाकर मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। घाट पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं।सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना कोखराज पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आई। पुलिस बल मौके पर तैनात रहा और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक इंतजाम किए गए।नवरात्रि के पावन अवसर पर पूरे जनपद में धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल बना हुआ है। मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और दुर्गा पाठ का आयोजन किया जा रहा है, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया है।

Kaushambi Express News
Author: Kaushambi Express News

7054888051

और पढ़ें