Home » अंतर्राष्ट्रीय » उत्तर प्रदेश » कौशांबी में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक और फोर व्हीलर की भिड़ंत, 3–4 लोगों की मौत की आशंका

कौशांबी में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक और फोर व्हीलर की भिड़ंत, 3–4 लोगों की मौत की आशंका

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशांबी। जनपद के कोखराज थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात करीब 2:00 बजे भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। तेज रफ्तार ट्रक और फोर व्हीलर वाहन की आमने-सामने टक्कर में तीन से चार लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है, जबकि कुछ अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि फोर व्हीलर वाहन के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोखराज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।
घायलों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से हटवाकर यातायात बहाल कराया। हादसे के कारण हाईवे पर कुछ समय के लिए लंबा जाम लग गया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का प्रतीत हो रहा है। मृतकों की शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है और परिजनों को सूचना दी जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।

Kaushambi Express News
Author: Kaushambi Express News

7054888051

और पढ़ें