

कौशाम्बी। जनपद के जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय मंझनपुर एवं सरसवां का निरीक्षण कर कार्यालयी व्यवस्थाओं की समीक्षा की।निरीक्षण के दौरान आई.जी.आर.एस. एवं जनशिकायत रजिस्टर की प्रविष्टियां अधूरी एवं अपडेट न पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी मंझनपुर से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने सभी खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई को सर्वोच्च प्राथमिकता दें तथा प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें।उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करते हुए आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए, अन्यथा जिम्मेदारी तय की जाएगी।