
फतेहपुर। जनपद के किशनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत निहालपुर के पास सड़क किनारे एक नवजात शिशु का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।स्थानीय लोगों के अनुसार, किसी महिला द्वारा बच्ची को जन्म देने के बाद सड़क किनारे फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। क्षेत्र में यह भी चर्चा है कि किसी अस्पताल में गर्भपात के बाद शिशु को यहां लाकर फेंका गया। हालांकि इन चर्चाओं की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।बताया जा रहा है कि विजयीपुर क्षेत्र में अवैध रूप से गर्भपात कराने वाले कुछ अस्पतालों के संचालन की भी चर्चाएं हैं। यदि जांच में इस तरह के तथ्यों की पुष्टि होती है तो यह गंभीर मामला हो सकता है।पुलिस का कहना है कि पूरे प्रकरण की गहनता से जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है तथा संबंधित अस्पतालों और संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जाएगी।इस हृदयविदारक घटना ने एक बार फिर समाज को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।