Home » Blog » थाना सैनी में होली व रमजान को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न

थाना सैनी में होली व रमजान को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी। दिनांक 21/02/2026 को थाना सैनी परिसर में आगामी त्यौहार होली एवं रमजान के मद्देनज़र पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना क्षेत्र के सम्मानित नागरिक, ग्राम प्रधान, धर्मगुरु एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी द्वारा की गई, जिसमें उच्च अधिकारियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों से सभी को अवगत कराया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। सोशल मीडिया पर अफवाहों से बचने, डीजे व जुलूस के समय निर्धारित मार्ग और समय का पालन करने तथा आपसी भाईचारे को मजबूत रखने की अपील की गई।पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया कि क्षेत्र में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था रहेगी और किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।बैठक के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने होली और रमजान को शांति, सौहार्द एवं भाईचारे के साथ मनाने का संकल्प लिया।

Kaushambi Express News
Author: Kaushambi Express News

7054888051

और पढ़ें